- 29 मार्च को प्रभात फेरी धार्मिक अनुष्ठान, 30 मार्च को विश्व शांति महायज्ञ एंव शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम। सीहोर (ईएमएस) । जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च महा पर्व को भव्य विशाल दो दिवसीय आयोजन दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट समिति के तत्वाधान मे सकल जैन समाज द्वारा आयोजित किया जायेगा। महावीर जयंती महापर्व पर आयोजन के लिए जैन संत भवन मे दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी ट्रस्ट समिति द्वारा बैठक आहुत की गई । बैठक मे सकल जैन समाज द्वारा महावीर जयंती समारोह बड़े भक्ति भाव हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया । महावीर जयंती पर्व पर प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी महावीर जयंती समारोह बड़े भक्ति भाव हर्षोल्लास से मनाने के लिए परंपरागत दो दिवसीय कार्यक्रम का निर्णय लिया गया है । निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 29 मार्च को प्रातः 5 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन छावनी मंदिर से प्रभात फेरी का शुभारंभ होगा जो नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई गांधी पार्क स्थित भगवान महावीर जैन सिध्दांत उल्लेखित स्मारक कीर्ति स्तंभ पर पंहुचेगी जहां भक्तिभाव से भजन कीर्तन धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कर प्रभात फेरी कस्बा स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर पंहुचगी जहां श्रध्दालु देव दर्शन कर पूजा अर्चना कर धर्म लाभ अर्जित करेगें । 30 मार्च प्रातः 6.30 बजे से 8.0 बजे तक छावनी मंदिरजी श्रध्दालु पंडित जी निर्दशन में श्री जी के अभिषेक विशेष पूजा अर्चना धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करेगें। तत्पश्चात मंदिरंं जी से सुबह 9 बजे श्री जी की भव्य रथ यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई । पुनः श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पंहुचेगी जहां तीर्थंकर भगवान महावीर की प्रतिमा के अभिषेक, शांति धारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करेंगे। तत्पश्चात कुईया गार्डन मे सकल जैन समाज का स्वरूचि भोजन करेगें । संध्या को भजन कीर्तन पलना झूलाने , सांस्कृतिक कार्यक्रम महिला मंडल द्वारा के तत्वाधान मे आयोजित किए जायेगे । विमल जैन 21/03/2026