क्षेत्रीय
21-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर के मानस भवन में आयोजित तीन दिवसीय मध्यप्रदेश ध्यान महायज्ञ के दूसरे दिन दिनभर चले सत्रों में बड़ी संख्या में साधकों ने सहभागिता की और ध्यान, आत्मचिंतन तथा आध्यात्मिक ज्ञान के विभिन्न आयामों का अनुभव किया। प्रातःकालीन सत्र में आयोजित एस्ट्रल हीलिंग एवं सर्जरी ध्यान विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें 700 से अधिक साधकों ने भाग लिया। इस सत्र में संचालन ध्यान रत्न पी वी राम राजू एवं सीनियर मास्टर शंपा मुखर्जी ने किया। इस सत्र ने प्रतिभागियों को गहन शांति और आंतरिक ऊर्जा का अनुभव कराया। आनापानसति ध्यान सत्र में साधकों ने श्वास के माध्यम से ध्यान की गहराई का अनुभव किया, वहीं “डैथ” विषय पर हुए सत्र में शंपा मुखर्जी ने जीवन और मृत्यु के रहस्यों को सरल एवं सहज रूप में समझाया। सुनील साहू / मोनिका / 21 मार्च 2026/ 06.25