क्षेत्रीय
21-Mar-2026
...


- प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम को करेंगे संबोधित इंदौर (ईएमएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद नकुल नाथ कल, 22 मार्च (रविवार) को इंदौर प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 3:30 बजे इंदौर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू होंगे। प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम के अनुसार, इस दौरान नकुल नाथ देश और मध्य प्रदेश के समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच उनके इस दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रकाश/21 मार्च 2026