बालाघाट (ईएमएस). किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के व्यापक इंतजाम किये हैं। बालाघाट जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए कलेक्टर मृणाल मीना ने 13 केन्द्र निर्धारित कर दिये हैं। इन केन्द्रों पर 7 अप्रैल से गेहूं की खरीदी की जायेगी। समर्थन मूल्य 2585 रुपये पर प्रदेश सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस देने का निर्णय लिया गया है। इस प्रकार किसानों को गेहूं के प्रति क्विंटल पर 2625 रुपये की राशि प्राप्त होगी। समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय के लिए जिले के 4388 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है। इन्हें बनाया गया केंद्र समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए लामता, गोंगलई गोदाम, बडग़ांव-क, एमपीडब्यूएलसी गोदाम लांजी, वारा गोदाम, अनय वेयर हाउस लालबर्रा, किन्ही मंडी शेड, नंदलेसरा गोदाम, गढ़ी, प्रयास वेयरहाउस बैहर, तरूण वेयर हाउस सलघट, सावित्री वेयर हाउस परसवाड़ा एवं उकवा में केन्द्र बनाया गया है। इन केन्द्र पर पंजीकृत किसानों से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी। गेहूं की खरीदी एफएक्यू मापदंडों के अनुसार ही की जाएगी। सभी खरीदी केन्द्रों पर नॉन-एफएक्यू गेहूं की सफाई के लिए बड़ा छन्ना, पंखा, क्लीनिंग एवं ग्रेडिंग मशीन और नमी मापक यंत्र की व्यवस्था की गई है। भानेश साकुरे / 21 मार्च 2026