हाथरस (ईएमएस) । सासनी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ दी गई शिकायत का समाधान महिला थाना में थाना प्रभारी रीतू तोमर ने काउंसलिंग के माध्यम से कराया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार रजिया पुत्री स्वर्गीय अख्तर, निवासी मोहल्ला कस्सावान सासनी, जनपद हाथरस ने अपने पति दानिश पुत्र इशरत, निवासी चिश्ती नगर गली नंबर-2, साठ फुटा रोड, थाना रामगढ़, जनपद फिरोजाबाद के विरुद्ध 06 मार्च 2026 को महिला थाना हाथरस में लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था।शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति एवं ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते हैं तथा गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत दोनों पक्षों को महिला थाना बुलाकर थाना प्रभारी रीतू तोमर ने काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों से बातचीत की गई, जिसमें पति व ससुराल पक्ष ने भविष्य में मारपीट और गाली-गलौज न करने का आश्वासन दिया।काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन गई और किसी भी पक्ष ने पुलिस कार्रवाई की अपेक्षा नहीं जताई। महिला थाना प्रभारी रीतू तोमर ने आपसी समझौते के साथ मामले का निस्तारण कर दिया। ईएमएस / 23/03/2026