क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


- नगर में निकली भव्य शोभायात्रा कोरबा (ईएमएस) कोरबा-पश्चिम में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर हनुमान चालीसा समिति एवं मां सिद्धिदात्री महिला सेवा समिति द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ 21 मीटर लंबी चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकालते हुए माता की चुनरी का नगर भ्रमण कराया। भक्ति गीतों और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालु “जय माता दी” के उद्घोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।नगर भ्रमण पश्चात चुनरी मां सतचंडी मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता को 21 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष आरती का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, श्रद्धा और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा।