- योजना का लाभ उठाने किया गया प्रेरित कोरबा (ईएमएस) जिला रोजगार कार्यक्रम अंतर्गत श्री अग्रसेन गर्ल्स कॉलेज कोरबा में अग्निवीर भर्ती संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को भारतीय सेना में अग्निवीर योजना के अंतर्गत भर्ती प्रक्रिया, पात्रता, चयन प्रक्रिया व आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से बताया गया। एनसीसी अधिकारी नूपुर अग्रवाल ने बताया कि अग्निवीर भर्ती युवाओं के लिए देश सेवा का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें शामिल होने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम होना आवश्यक है। छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व मेडिकल जांच की संपूर्ण जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्राओं को सही दिशा देने में सहायक होते हैं और करियर के प्रति जागरूक बनाते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक छात्राओं को अग्निवीर योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।