क्षेत्रीय
27-Mar-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय मोदी जी की नसिया में जल बचाओ विषय पर एक प्रेरणा दायक जागरूकता कार्यक्रम आचार्य विहर्ष सागर भक्त मंडल एवं पंच लश्करी गोठ द्वारा आयोजित किया गया। मंडल एवं गोठ के सुनील गोधा, पवन पाटोदी, विनोद गंगवाल, पुष्पेंद्र वेद ने संयुक्त रूप से जानकारी देते बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल के महत्व को समझना और समझाना था । कार्यक्रम में एम के जैन, विनय बाकलीवाल, आनंद गोधा, नवीन गोधा, देवेन्द्र सोगानी, राजकुमार पाटोदी, नरेंद्र वेद, महावीर जैन, नकुल पाटोदी ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर सम्मान समारोह भी आयोजित किया जिसमें पदाधिकारियों का सम्मान पंच लश्करी गोठ के ट्रस्टी मनोज काला नीरज मोदी, योगेंद्र काला, सुरेंद्र मोदी पारस पांड्या, कमल काला अमित सेठी ने किया। आभार निधि सेठी ने माना । आनंद पुरोहित/ 27 मार्च 2026