इन्दौर (ईएमएस) श्रंमण संस्कृति के महामहिम परम पूज्य पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर, मुनि श्री अप्रमित सागर जी एवं मुनि श्री सहज सागर जी तथा छुल्लक श्रेयस सागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सान्निध्य में रामचंद्र नगर में मुनि व्यावृत्ति समिति द्वारा आयोजित संत सदन की भूमि शिलान्यास समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू के अनुसार इस अवसर पर श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी ने अमृतमयी पियूष देशना में समाज को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से संजोया गया संत सदन निर्माण का सपना आज साकार होने की दिशा में अग्रसर है ये आप लोगे के समर्पण भाव का पुण्य है, मुनि श्री ने कहा किसी भी कार्य को पूर्ण समर्पण के साथ करो तो वह जरूर सफल होता है! शिलान्यास की शिलाएं निर्मल अग्रवाल, प्रकाश सेठी, शरद जैन एवं जिनेन्द्र गदिया परिवार द्वारा रखी गई। सभा का प्रारंभ महिमा जैन के मंगलाचरण से हुआ, मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य महावीर गोधा, शांतिलाल बड़जात्या, हेमंतजी पाटनी एवं कमल डोसी को प्राप्त हुआ एवं मुनि श्री को महिला मंडल, एवं भरत गोधा, विनोद गंगवाल द्वारा शास्त्र भेट किया गया! इस अवसर सकल दिगंबर जैन समाज, रामचंद्र नगर द्वारा संसद के निर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा सम्मान भी किया गया। सभा का संचालन मुनि व्यावृत्ति समिति के अध्यक्ष कमाल अग्रवाल ने किया, क्षेत्र की पार्षद संध्या यादव प्रवेश सेठी, धीरज पहाड़िया, सुमित छाबड़ा, निलेशजी रावका , रजनीश जैन, प्रीतम जैन एवं अजय बड़जात्या, भरत गोधा इस अवसर पर उपस्थित थे। आनंद पुरोहित/ 28 मार्च 2029