क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


बदनाम करने की धमकी देकर मिलने बुलाया, पति को मारने की धमकी देकर किया रेप भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के मंगलवारा इलाके में एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम फ्रेंड के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि पहले तो युवक ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर दबाव बनाते हुए मिलने के बहाने बुलाया और बाद में होटल ले जाकर पति को मारने की धमकी देकर उसे करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखते हुए दुष्कर्म किया। घटना शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे की है। उस समय विवाहिता अस्पताल में भर्ती अपने एक रिश्तेदार से मिलकर वापस घर लौट रही थी। मामले में महिला के पति और परिजनों ने पहले गैंग रेप के आरोप लगाए थे। लेकिन पीड़िता के बयानों में गैंग रेप की पुष्टि नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामाल दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। - सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान, बाद में पीड़िता ने बना ली थी दुरियां मिली जानकारी के अनुसार थाना टीला जमालपुर इलाके में रहने वाली 29 वर्षीय महिला विवाहिता है, उसके बच्चे भी है। बीते समय उसकी पहचान डीआईजी बंगला इलाके में रहने वाले आरोपी हारिस खॉन से हो गई थी। उनके बीच काफी दिनो तक चैटिंग और फोन पर बातचीत भी हुई। लेकिन बाद में उसका व्यवहार ठीक न लगने पर पीड़िता ने उससे दुरियां बना ली थी। वहीं आरोपी लगातार उस पर मिलने और बात करने का दबाव बनाता था। - बदनाम करने की धमकी देकर मिलने बुलाया विवाहिता के करीबी रिश्तेदार की तबीयत खराब होने के कारण वह इलाज के लिये भोपाल के मालीपुरा स्थित चिरायु अस्पताल में भर्ती है। महिला शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार की तबीयत देखकर वापस घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी हारिस खान का फोन आया। हारिस ने महिला पर फौरन ही मिलने के लिए दबाव बनाया। पीड़िता ने जब मना किया तब आरोपी ने उसी समय मिलने नहीं आने पर उसे और उसके परिवार को समाज में बदनाम करने की धमकी दी। उसके दबाव और बदनामी के डर से पीड़िता ने उसे बताया कि अभी मनोहर डेयरी के पीछे से गुजरते हुए अपने घर की और जा रही है। - पति को मारने की धमकी देकर बनाया हवस का शिकार आरोपी ने उसे वहीं रुकने का कहते हुए कहा की वह केवल 2 मिनट उससे बात कर ले इसके बाद चली जाये। उसके दबाव में पीड़िता ने उसकी बात मानकर मनोहर डेयरी के पिछले हिस्से में हमीदिया रोड के पास आरोपी से मिली। वहॉ आरोपी ने विवाहिता को उसके पति की हत्या करने की धमकी देते हुए पीड़िता के ही वाहन पर उसे जबरन बैठा कर हमीदिया रोड के एक होटल ले गया। होटल ले जाकर आरोपी ने जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने करीब 2 घंटे तक होटल रूम में ही महिला को बंधक बनाए रखा। इधर महिला के देर रात तक घर न आने पर अनहोनी की आशंका से घबराये परिजन उसे लगातार कॉल करते रहे। लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी जब महिला ने फोन नहीं उठाया तब परिवार वालो ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच रात करीब ढाई बजे महिला अपने घर लौट आई। - परिवार वालो को बताई आरोपी की करतूत घर आने पर महिला ने अपने पति और सास-ससुर को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिये पहले उसे हनुमानगंज थाने लेकर पहुंचे। हनुमानगंज थाना पुलिस में घटनास्थल मंगलवारा थाना का होना पाया। इसके बाद परिजन मंगलवारा थाने पहुंचे जहॉ पुलिस ने मामला दर्ज किया। - परिजनो ने लगाये थे सामूहिक दुष्कर्म के आरोप मंगलवारा थाने पहुंचे पीड़िता के परिजनों ने पीड़ित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए बताया था की उसे कार से अगवा कर चार युवको ने अपनी हवस का शिकार बनाया है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता के बयानों को दर्ज किया जिसमें उसने गैंगरेप जैसी वारदात से इंकार करते हुए केवल हारिस द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि की। थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता द्वारा बताए गए घटनाक्रम के अनुसार प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी अकेला पीड़िता को उसी के दो पहिया वाहन से होटल ले गया और वहॉ उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। जुनेद / 28 मार्च