क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


- 5 बाइक पर आए 10 बदमाशो ने घेरकर चाकुओं से गोद डाला जबलपुर, (ईएमएस)। जबलपुर शहर में बेखौफ बदमाशों ने वारदातों के लगातार बढ रहे क्रम में बीती रात एक और संगीन वारदात को अंजाम दे दिया। शुक्र- शनिवार की दरमियानी रात पांच मोटर साइकलों पर सवार होकर आए लगभग 10 युवकों ने शहर के गढा थांनांतर्गत मदन महल चौराहे के समीप सरेराह एक 17 बषीय किशोर को चाकूओं से गोदकर मौत की नींद सुला दिया और मौके से फरार होने में सफल रहे । मृतक की पहचान ऋषभ राजपूत (17) निवासी सिद्धबाबा बस्ती, लाल माटी (थाना घमापुर) के रूप में हुई है। वारदात के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ऋषभ राजपूत अपनी मोटर साइकल से छोटी लाइन से मेडिकल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मदनमहल चौराहे से आगे शुभम अस्पताल के पास पहुंचा, तभी 5 बाइक पर सवार 8 से 10 युवकों ने उसे रोका और चारों ओर से घेरकर किशोर पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान युवक ने बचने की कोशिश भी की, लेकिन सीने और पेट में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोग घायल किशोर को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडीकल में इलाज से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस और सीएसपी आशीष जैन मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना बाद शव को पीएम के लिए रवाना कर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। एक और युवक घायल, भूमिका संदिग्ध : वारदात के कुछ देर बाद एक लगभग 20 वर्षीय एक युवक घायल हालत में थाने पहुंचा, जिसे चाकू लगा हुआ था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक मृतक का दोस्त है या वारदात में शामिल आरोपी, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पीडि़त अभी बोलने की स्थिति में नहीं है लिहाजा उसके बयान के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। अजय पाठक / मोनिका / 28 मार्च 2026/ 02.39