क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। राष्ट्रीय एकता के पुरोधा स्व. सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में जबलपुर पुलिस के द्वारा ‘‘सायक्लोथॉन’’ 2026 का आयोजन करते हुये ‘‘ आओ सायकिल चलायें, पर्यावरण बचायें’’ का संदेश दिया गया। शनिवार को प्रातः 7 बजे पुलिस लाईन स्थित पुलिस ग्राउंड से सायकिल रैली को अतिरिक्त पुलिस ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा द्वारा हरी झण्डी दिखाई गयी। सायकिल रैली पुलिस लाईन स्थित परेड ग्राउंड से प्रारम्भ होकर मालगोदाम चौक, हाईकोर्ट चौक, घंटाघर, बडी ओमती, करमचंद चौक, मालवीय चौक, रानीताल चौक, से गेट न. 4, मदनमहल थाना के सामने से, ब्लूम चौक, जबलपुर अस्पताल होते हुये रसल चौक, इन्कमटैक्स चौक, नागरथ चौक, चंदनवन, हाईकोर्ट चौक, मालगोदाम चौक, से होते हुये पूलिस लाईन स्थित पुलिस ग्राउण्ड में समाप्त हुई। सायक्लोथॉन में अतिरिक्त पुलिस ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उदयभान बागरी, सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक सुनील नेमा, रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी, सूबेदार सुश्री रूमा तेकाम, सूबेदार मनीष नवेरिया, तथा थानों व पुलिस लाईन के अधिकारी कर्मचारी, पुलिस परिवार के सदस्य, युवा, खिलाडी, एन.एस.एस. एनसीसी कैडिट्स सहित लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। सुनील साहू / मोनिका / 28 मार्च 2026