जबलपुर, (ईएमएस)। नर्मदा रोड स्थित श्री हनुमान मंदिर आदर्श नगर में धूमधाम से श्री रामलला का प्राकट्य उत्सव मनाया गया। सुबह अखंड मानस पाठ की समाप्ति के बाद हवन एवं पूजन किया गया। उसके बाद दोपहर में प्रभु श्री राम का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूरा मंदिर परिसर श्री राम लला के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने आरती उतारी एवं भगवान का पूजन किया। दोपहर में आचार्य धीरेंद्र पांडे ने प्रवचन दिए, उन्होंने भारतीय समाज में श्री राम के आदर्श कैसे स्थापित हो इसकी व्याख्या की। इस अवसर पर कॉलोनी वासी उपस्थित रहे। इसके बाद स्वाति मोदी तिवारी एवं इंदिराशा स्कूल के बच्चों द्वारा भरतनाट्यम के मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। सभी ने भरतनाट्यम की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। भंडारे के साथ आयोजन का समापन हुआ आयोजन समिति ने सभी श्रद्धांलुओं का आभार प्रकट किया । सुनील साहू / मोनिका / 28 मार्च 2026/ 02.49