क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के रानी बाग इलाके में एक शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में साढ़े 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। इस घटना में उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एसीपी, एसएचओ और क्राइम टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक और घायल युवक रोहिणी के नाहरपुर इलाके के रहने वाले हैं। मृतक मोटर मैकेनिक का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देर रात तक चली छापेमारी में कुछ नाबालिगों समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फरार अन्य आरोपितों का पुलिस पता लगा रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/28/ मार्च/2026