क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र में बीती रात करीब 10 बजे भंडारा खाकर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने रौंद डाला। दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। थाना पुलिस के अनुसार गौ शाला एमपी नगर में रहने वाला भीम ठाकुर पुत्र रमेश ठाकुर (26) कबाड़ा खरीदने का काम करता था। बीती रात वह गायत्री मंदिर में खाना खाने के बाद घर लौट रहा था। मंदिर के सामने स्थित मेन रोड पर को पार करते समय उसे एक यात्री बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हालंकि बस की टक्कर से गंभीर रुप से घायल भीम ठाकुर को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहॉ डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस टीम का कहना है की हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक बस सहित मौके से फरार हो गया जिसकी पहचान जुटाने के प्रयास किये जा रह है। जुनेद / 28 मार्च