क्षेत्रीय
जबलपुर, (ईएमएस)। तिलवारा थाना अतंर्गत झिरी पिपरिया रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामलें की जांच कर रही है। तिलवारा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार झिरी पिपरिया निवासी ग्राम ढगोरखपुर निवासी 29 वर्षीय धनराज ठाकुर को कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर चला गया| गांव के झिरी रोड पर उसका शव पड़ा और क्षतिग्रस्त मोटरसायकिल पड़ी थी| सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामलें को विवेचना में लिया है| सुनील साहू / मोनिका / 28 मार्च 2026