जबलपुर, (ईएमएस)। राष्ट्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र गाजियाबाद उत्तरप्रदेश में प्राकृतिक एवं जैविक कृषि पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रदर्शनी का आयोजन किया | कार्यक्रम का उद्घाटन उर्वरक संघ के महानिदेशक डॉ. एस.के. चौधरी ने किया | उन्होंने मृदा की उर्वरकता बनाये रखने, पर्यावरण संरक्षण और उत्पादन लागत कम करने के लिए प्राकृतिक कृषि एवं जैविक कृषि को बढ़ावा देने में प्राकृतिक संसाधनों की भूमिका पर बल दिया | राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संगोष्ठी में मध्यप्रदेश के तीन प्रगतिशील किसान हरनारायण सिंह राजपूत तहसील-पाटन, जबलपुर, लक्ष्मण सिंह लोधी गोंटेगाँव, नरसिंहपुर, श्रीमती सपना काछी ड्रोन दीदी बरगी जबलपुर ने भाग लिया | संस्थान के निदेशक डॉ. जगनेश शर्मा ने प्रतिभागियों को अंगवस्त्र, प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया | सुनील साहू / मोनिका / 28 मार्च 2026