वाराणसी(ईएमएस)। वाराणसी ए0डी0जी0 जोन पियूष मोर्डिया कमिश्नरेट वाराणसी की गरिमा मयी उपस्थिति में “मिशन शक्ति अभियान-5.0” द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्नरेट वाराणसी में “Run For Empowerment (मैराथन)” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीजी जोन पियूष मोर्डिय द्वारा प्रेरणदायी महिलाएं जिनके द्वारा अपने क्षेत्र में सराहनीय/उल्लेखनीय योगदान दिया गया है, जिसमें विशेषकर जमुना शुक्ला, (16 फीट की गिरावट से चेहरे पर निशान झेलने के बाद वाराणसी की पहली महिला सी0ए0 बनी) शिप्रा धर (पिता की असमय मृत्यु के बाद डॉक्टर बनी और 705 बेटियों का निःशुल्क जन्म कर ’’बेटी नही है बोझ’’ अभियान से समाज की सोच बदली) एकता पारिक को बुके और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस Run For Empowerment (मैराथन) में महिला आरक्षी, पुलिस लाइन परिवार की छात्राओं, विकास इण्टर कालेज शिवपुर की छात्राओं, तथा जनपद वाराणसी के भिन्न-भिन्न स्थानों से प्रेरणदायी महिलाएं श्रीमती जमुना शुक्ला, श्रीमती शिप्रा धर एवं श्रीमती एकता पारिक, वन स्टाफ सेण्टर की महिलाओं सहित 234 प्रतिभागियों द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया और समाज को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण का सशक्त संदेश दिया। दौड़ के दौरान महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु पम्पलेट वितरित किए गए । इस अवसर पर ए0डी0जी0 जोन पियूष मोर्डिया एवं जनपद वाराणसी की जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या द्वारा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। Run For Empowerment (मैराथन) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागीगण 1st- अंजलि प्रजापति 9th class विकास इण्टर कालेज 2nd- छवि गुप्ता 9th class विकास इण्टर कालेज 3rd- तान्या गुप्ता 8th class विकास इण्टर कालेज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा उनकी सराहना करते हुए उन्हें निर्भिक होकर अपने सपनों को साकर करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 आदि के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई और जागरूक किया गया । उक्त कार्यक्रम के दौरान, ए0डी0जी0 जोन वाराणसी ,अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय, अपर पुलिस आयुक्त अपराध, अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध, अपर पुसिल उपायुक्त यातायात सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स, कमिश्नरेट वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एकता पानिक, जमुना शुक्ला, शिप्रा धर एवं वन स्टाफ सेण्टर व अन्य अधि0गण/कर्म0गण मौजूद रहे । डॉ नरसिंह राम, 28 मार्च, 2026