क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


- पुलिस ने दबोचकर माल किया जप्त भोपाल(ईएमएस)। शहर के मिसरोद थाना इलाके से 42 लाख का रोड रोलर चोरी करने वाला शातिर आरोपी 24 घंटे भी फरार नहीं रह सका। पुलिस ने उसे दबोचते हुए चोरी गया रोड रोलर भी जप्त कर लिया है। मिसरोद थाना प्रभारी निरी. रतन सिंह परिहार से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी रंजीत सिंह पिता लीलाधर सिंह (28) मूल निवासी बरेली यूपी हाल पता ब्रिटिश पार्क भोजपुर रोड मिसरोद ने बीती 26 मार्च को शिकायत करते हुए बताया की वह काबा इन्फ्राटेक प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में डिप्टी मैनेजर के पद पर पदस्थ है, और कंपनी का कन्सट्रक्शन का काम देखता है। इन दिनो कंपनी का काम 11 मील से बंगरसिया तक 4 लेन रोड निर्माण का चल रहा है। कर्मचारी काम करने के बाद कंपनी की सारी मशीने संतोषी फिलिंग स्टेशन 11 मील के पास रोड के किनारे खड़ी कर देते है। 23 मार्च की रात करीब 9 बजे कम्पनी के ऑपरेटर सरबजीत ने कंपनी का रोड रोलर संतोषी फिलिंग स्टेशन 11 मील के पास रोड के किनारे खड़ा कर चला गया था। अगली सुबह करीब 8 बजे जब सरबजीत काम पर वापस आया तो देखा रोड रोलर गायब था। काफी तलाश करने पर भी जब रोड रोलर कुछ पता नहीं चला है। बाद में इसकी शिकायत पुलिस में की गई, चोरी गये रोलर की कीमत करीब 42 लाख से अधिक बताई गई है। जॉच के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर उसकी धरपकड़ के लिये दो टीमें गठित की। टीमो ने चंद घंटो में ही तकनीकी सुरागो की मदद से आरोपी इन्द्रजीत गुरेजा पिता गोपीचन्द्र गुरेजा (49) निवासी सहारा स्टेट 11 मील थाना मिसरोद को दबोचते हुए उसके कब्जे से चोरी गया रोड रोलर जप्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है। जुनेद / 28 मार्च