क्षेत्रीय
28-Mar-2026
...


भोपाल(ईएमएस)। थाना हनुमानगंज पुलिस ने 63 लीटर देशी शराब के साथ एक ऐसे आरोपी को दबोचा है, जो स्कूटी से शराब तस्करी कर रहा था। थाना प्रभारी हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मुखबिर से सूचना मिली की इलाके में समांतर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध शराब लेकर उसकी डिलेवरी देने की फिराक में खड़ा है। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर संदेही युवक को पकड लिया, उसकी पहचान आकाश प्रजापति पिता हरी शंकर प्रजापति (23) निवासी विजय नगर कालारी के सामने किराये का मकान सांई राम कालोनी सेमरा गेट, स्टेशन बजरिया के रुप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 28 हजार कीमत की 63 लीटर देशी शराब जप्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर शराब सहित तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को जप्त कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से शराब लाने और उसे खपाने के संबध में आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया की पकड़े गये आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के थाना स्टेशन बजरिया में दो और थाना हनुमानगंज में एक प्रकरण दर्ज है। जुनेद / 28 मार्च