क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


देर तक चलता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा - जमकर चले लाते-घूसें, एक की हाथ की उंगली में आई गंभीर चोटं भोपाल(ईएमएस)। शहर के एमपी नगर थाना इलाके के जोन-2 में ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर रविवार-सोमवार की करीब आधी रात को नशे की हालत में सड़क पर कुछ युवतियों के बीच जमकर विवाद और मारपीट हो गई। इस दौरान उनके बीच गाली-गलौच के साथ ही लाते-घूसें चले, मारपीट की घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, इनमें युवतियां आपस में लड़ती-झगड़ती दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है, कि विवाद करने वाली सभी युवतियां नशे की हालत में थीं, और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गईं। जानकारी के मुताबिक रात करीब 2.30 बजे ड्रैगन हॉर्स क्लब के बाहर चार युवतियां सड़क पर आपस में भिड़ गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने लड़ाई के वीडियो बना लिए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मारपीट के दौरान एक युवती की उंगली में गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। वहीं थाना पुलिस के मुताबिक इस मामले में थाने में न तो कोई रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, और न ही एफआरबी में कोई कॉल या घटनाक्रम दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामला आपसी विवाद का लग रहा है, जिसमें संबंधित लोगों ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत नहीं होने से मामला दर्ज नहीं किया गया है। जुनेद / 30 मार्च