बिलासपुर (ईएमएस)। झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 132वां एपिसोड झुग्गी बस्तियों में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस पहल का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति तक सरकारी योजनाओं और संदेशों को पहुंचाना रहा। बिलासपुर में राकेश लालवानी, पार्षद मोती गंगवानी, दिनेश देवांगन, पल्लव धर सहित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना। वहीं बिलासपुर ग्रामीण क्षेत्र में संभागीय प्रभारी राजेश यादव के नेतृत्व में कोनी और बेलतरा क्षेत्र में आयोजन हुआ, जहां विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित रहे। गौरेला-पेंड्रा, मुंगेली, शक्ति, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सारंगढ़ में भी स्थानीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में विभिन्न स्थानों पर मन की बात सुनी गई। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, सरपंचों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।कार्यक्रम के अंत में प्रदेश संयोजक संजू नारायण सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि झुग्गी बस्तियों में इस प्रकार के आयोजन जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं संभागीय प्रभारी राजेश यादव और सह प्रभारी पल्लव धर ने सभी जिलों में सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। मनोज राज 30 मार्च 2026