क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


- पुलिस ने 24 घंटो में किया राजफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार - खेत में छिपाया था माल, इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित ऑटो जप्त भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के देहात क्षेत्र की गुनगा थाना पुलिस ने एमपी ऑनलाइन दुकान के ताले चटकाकर करीब एक लाख का माल चोरी किये जाने की घटना का 24 घंटो में पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया है। पकड़े गये आरोपी ने अपने तीन साथियो के साथ ऑटो से दोराहा से गुनगा आकर वारदात को अंजाम दिया और माल को एक खेत में छिपा दिया था। चोरी गया माल सहित ऑटो को जप्त कर पुलिस उसके फरार साथियो की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। - एमपी ऑनलाइन दुकान का चटकाया था ताला थाना प्रभारी रिंकू सिंह द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार ग्राम मुड़ियाखेड़ा में रहने वाले फरियादी शुभम शर्मा (30) ने अपनी शिकायत में बताया की वह ग्राम दुपाड़िया में एमपी ऑनलाइन की दुकान संचालित करता है। बीती 28 मार्च की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन जब वह दुकान पर पहुचां तो देखा की रात के समय अज्ञात चोरो ने दुकान का ताला तोड़कर कम्प्यूटर, प्रिंटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित करीब 93 हजार का सामान चोरी कर ले भागे है। - सीसीटीवी में ट्रैस हुआ ऑटो गुनगा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर आरोपी की तलाश शुरु की। टीम ने घटनास्थल सहित आसपास दुपाड़िया चौराहा, निपानिया टोल टैक्स आदि के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और मुखबिरो की मदद से एक ऐसे संदिग्ध ऑटो को राडार पर लिया गया जो घटनास्थल की तरफ से गांधीनगर की ओर जाता नजर आया था। - ऑटो चालक से पूछताछ में हो गया राजफाश खेत में छिपाकर रखा गया माल जप्त टीम ने संदेही ऑटो चालक की पहचान रामनगर कॉलोनी, दोराहा जिला सीहोर निवासी मुबीन मेवाती (23) के रुप में जुटाने के बाद घेराबंदी कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिसिया अंदाज में की गई पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया की वह ऑटो चलाता है, और उसने अपने तीन साथियों अभिषेक, रेहान सहित एक अन्य के साथ मिलकर एमपी ऑनलाइन दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। आरोपी ने यह भी बताया की चोरी का माल उन्होनें एयरोसिटी रोड, गांधीनगर क्षेत्र में एक खेत के किनारे छुपाया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कम्प्यूटर, प्रिंटर, सीपीयू, लेमिनेशन मशीन,एलसीडी सहित घटना में इस्तेमाल किया गया ऑटो सहित तीन लाख से अधिक का माल जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपी ने बाकी माल अन्य आरोपियों के पास होने की जानकारी दी है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास करते हुए पकड़े गये आरोपी से अन्य वारदातो के संबध में पूछताछ कर रही है - इनकी रही सराहनीय भुमिका 24 घंटो में ही चोरी का खुलासा करने में थाना प्रभारी रिंकू सिंह, उनि. रामसिंह मीना, सउनि रामचरण यादव, प्रआर मनोज वर्मा, मनीष कुशवाह, आरक्षक गजानंद गौर, रमेश यादव एवं तकनीकी सहायक प्रआर मुश्ताक अहमद की सराहनीय भूमिका रही। जुनेद / 30 मार्च