क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बूथ क्रमांक 43, शक्ति केंद्र गंगानगर (विकासनगर) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना। यह आयोजन नगर विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल के कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मार्च महीना अशांत रहा है। कोविड के बाद विकास की उम्मीदों के बीच युद्ध जैसी स्थितियां चिंताजनक हैं। उन्होंने ऐसे मुद्दों पर राजनीति से बचने और देशवासियों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की। प्रधानमंत्री ने एकता बनाए रखने पर जोर देते हुए खाड़ी देशों में रह रहे एक करोड़ से अधिक भारतीयों की सुरक्षा और सहयोग के लिए संबंधित देशों का आभार भी व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अमित चतुर्वेदी, मृणाल राय, शरद बाजपेई, अमर देव भगत, राजन पांडे, विजय पटेल, राहुल खंडे, रितेश यादव, बबलू सिंह, सुरेश गुप्ता, राजेश सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों पर चर्चा कर उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मनोज राज 30 मार्च 2026