राष्ट्रीय
30-Mar-2026
...


-रेलवे ने एमएसडीएसी तकनीक का किया इस्तेमाल, महोबा के पास ट्रैक पर लगाया नई दिल्‍ली,(ईएमएस)। भारतीय रेलवे ने यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए नई तकनीक का इस्‍तेमाल किया है। इतना ही नहीं ये तकनीक सफर में लगने वाले समय को भी कम करेंगी। इन्हीं में से एक मार्डन एक्सल काउंटर तकनीक (एमएसडीएसी) है जो यूपी के महोबा के पास ट्रैक पर लगाई गई है। इस नई तकनीक के इस्‍तेमाल से सिग्नलिंग व्यवस्था और भी मजबूत और भरोसेमंद होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्‍तर मध्‍य रेलवे के झांसी डिवीजन के महोबा रेलवे स्टेशन के यार्ड में सिग्नल तकनीक की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए अहम काम पूरा कर लिया गया है। महोबा यार्ड में रस्टि रेल ट्रैक सर्किट को आधुनिक एमएसडीएसी के तहत से लगाया गया है। इस नई तकनीक के स्थापित होने से ट्रैक ऑक्यूपेंसी की सटीक होगी और सिग्नलिंग व्यवस्था की विश्वसनीयता और बढ़ेगी, जिससे ट्रेन ऑपरेशन और ज्यादा सुरक्षित और सुचारु रूप से किया जा सकेगा। स्थापित तकनीक में एमएसडीएसी के साथ मैनुअल कंडीशनल रीसेटिंग की सुविधा भी व्‍यवस्‍था की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक साइट पर आवश्यक उपकरणों की समुचित व्यवस्था की गई है और एएसएम कक्ष में मैनुअल रीसेट बॉक्स की सुविधा उपलब्ध कराई है, जिससे किसी भी तकनीकी स्थिति में ट्रैक को तुरंत रीसेट किया जा सके। तकनीक स्‍थापित करने का काम पूरा होने के बाद ऑपरेटिंग और सिग्नल और दूरसंचार स्टाफ को ट्रेनिंग भी दी है, जिससे वे इस नई तकनीक का प्रभावी ढंग से ऑपरेशन और मेंटीनेंस कर सकें। झांसी डिवीजन द्वारा किए जा रहे इस प्रकार नई तकनीक से भविष्य में भी रेलवे सेवाओं को और ज्यादा सुरक्षित, विश्वसनीय और यात्रियों के अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक यह तकनीक धीरे-धीरे सभी रेलवे ट्रैकों पर इस्‍तेमाल की जाएगी, जिससे यात्रा और सुरक्षित और सुविधाजनक बनाई जा सके। मंत्रालय के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। इसलिए यह बदलाव किए जा रहे हैं। सिराज/ईएमएस 30मार्च26