- सेन जी महाराज जयंती पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी बिलासपुर (ईएमएस)। संत शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री सेन जी महाराज की 526वीं जयंती के अवसर पर सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ द्वारा इस वर्ष भी भव्य प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी ष्र्ठंम में श्रीवास धर्मशाला, बिलासपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यापक चर्चा कर आयोजन की रूपरेखा तय की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चन्द्र श्रीवास ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति पर देव ऋ ण, माता-पिता ऋ ण और गुरु ऋ ण के साथ-साथ समाज और राष्ट्र का भी ऋ ण होता है। इस ऋ ण को चुकाने का सबसे बेहतर माध्यम समाज के प्रति सक्रिय सहभागिता और सेवा है। उन्होंने समाज को संगठित और सशक्त बनाने पर जोर दिया। बताया गया कि 14 अप्रैल को दयालबंद स्थित गवर्नमेंट स्कूल प्रांगण से मंगला चौक स्थित श्रीवास धर्मशाला तक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात सभा का आयोजन होगा। इस आयोजन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में समाजजन शामिल होंगे। बैठक में समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर सुरेंद्र श्रीवास, चंद्रमणि श्रीवास, राजू श्रीवास, रामकुमार श्रीवास सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। मनोज राज 30 मार्च 2026