- अशोक चवलानी और अमित टमकोरिया रहे विशेष रूप से उपस्थित कोरबा (ईएमएस) नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का वार्ड क्रमांक 34 के पोलिंग बूथ क्रमांक 235 में भाजपा झुग्गी झोपड़ी के तत्वाधान में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी के मुख्य आतिथ्य में किया गया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रेरणादायी 132वें संस्करण का सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा झुग्गी झोपड़ी के जिलाध्यक्ष अमित टमकोरिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मन की बात कार्यक्रम के 132वें संस्करण के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने समसामयिक विषयों के साथ-साथ मिडिल ईस्ट संकट, ज्ञान भारतम सर्वे’ अभियान, खेल एवं खेलभावना, जल संचयन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। साथ ही समस्त नागरिकों से इस वैश्विक संकट काल में किसी भी प्रकार के अफवाहों से दूर रहने एकजुट रहने की अपील की। उक्त कार्यक्रम में सह संयोजक ललेश दुबे, दादर से कुंज द्विवेदी, श्रीमति सरस्वती पटेल, छोटे लाल साहू, युवराज सिंह, गुड़िया यादव, गोपलाल, हेमंत चन्द्रा, प्रताप सिंह कंवर, विकास चौहान, राजकुमार पटेल, भारत सोनी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के स्वप्निल झा, संजय सारथी, दिनेश चावरिया, देव कुमार गौतम, हिमांशु जायसवाल आदि सहित अनेक कार्यकर्ता एवं सम्मानीय जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया और कंकालिन मंदिर में दर्शन कर समस्त कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात की गयी। 30 मार्च / मित्तल