राष्ट्रीय
30-Mar-2026


बरनाला,(ईएमएस)। बरनाला में रविवार सुबह एक मकान के गिर जाने से 3 लोग उसके मलबे में दब गए। इस घटना में तीनों ही लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल दुर्घटनाग्रस्त मकान के अंदर ये तीनों सोए हुए थे। बताया जाता है कि हादसे के बाद तीनों लोगों को मलबे से निकाला गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मलबा हटाने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची थीं। जेसीबी मशीनों की मदद से तत्काल ही मलबे को हटाया गया और अधिकारियों ने 3 लोगों के शव बरामद किए थे। इसके बाद भी कई घंटे तक जेसीबी से सफाई करवाई गई, ताकि यदि कोई और मलबे में दबा हो तो उसे भी निकाला जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त मकान की नींव धंस गई थी, जिसक बाद उसे जैक लगाकर से ऊपर उठाने का काम किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है, वे इसी काम को करने में लगे हुए थे। इस काम में कुल 4 लोग लगे हुए थे, लेकिन एक व्यक्ति शनिवार शाम ही अपने घर चला गया था, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। हिदायत/ईएमएस 30मार्च26