क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


- महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा द्वारा जिला चिकित्सालय में शिशु किट का किया गया वितरण - 100 बच्चों को मिली सहायता कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में संचालित सेवा कार्यो में अग्रणी महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल कोरबा के द्वारा जिला चिकित्सालय में जन-स्वास्थ्य सेवा के तहत 100 नवजात/शिशुओं को बेबी-किट का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष वीर महावीर जैन (मिसुके), सचिव वीर संतोष जैन, वीर नितेश जैन, वीर नीरज जायसवाल, वीर कमल जैन, वीर प्रकाश कोचर, वीर अमित जैन सहित सदस्य उपस्थित रहे। उक्त वितरित किट में नवजात देखभाल सामग्री (पोशाक, कंबल, साबुन, तेल, नैपकिन, अन्य आवश्यक वस्तुएँ) सम्मिलित थीं। आयोजकों ने अस्पताल प्रबंधन व परिजनों का आभार जताया और भविष्य में मातृ-शिशु स्वास्थ्य अभियान को विस्तार देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 30 मार्च / मित्तल