क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


- देश भर के 1575 अभ्यर्थियों में से केवल 207 को मिली सफलता इंदौर (ईएमएस)। शहर के युवा अधिवक्ता ऋषभ गुप्ता ने जून 2025 में आयोजित प्रतिष्ठित सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड (एओआर) परीक्षा उत्तीर्ण कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक सप्ताह तक चली इस चुनौतीपूर्ण परीक्षा में कुल चार प्रश्नपत्र शामिल थे, जिसमें कानूनी बारीकियों और सर्वोच्च न्यायालय की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। इस वर्ष देश भर से कुल 1575 अनुभवी अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से कड़े मापदंडों के आधार पर केवल 207 अभ्यर्थियों को ही सफल घोषित किया गया। ऋषभ गुप्ता की यह सफलता इंदौर के विधिक क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड की उपाधि प्राप्त करने के बाद अब वे देश की सर्वोच्च अदालत में सीधे याचिकाएँ दायर करने और मुकदमों की पैरवी करने के लिए अधिकृत होंगे। उनकी इस उपलब्धि पर विधि जगत के वरिष्ठों और मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है। प्रकाश/30 मार्च 2026