क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


- लसूड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज :: इंदौर (ईएमएस)। शहर में अवैध मादक पदार्थों और शराब तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के तहत लसूड़िया पुलिस ने एक कार सवार युवक को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देशों पर थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी के नेतृत्व में टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर कैलोद हाला क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध आई-20 कार को रोका। तलाशी लेने पर कार के भीतर से 8 पेटी देशी शराब और 3 पेटी बीयर (कुल 108 लीटर) बरामद हुई। कार चालक शुभम सिंह चौधरी (34), निवासी सांवेर, शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त कार को विधिवत जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस शराब के मुख्य स्रोत और नेटवर्क के अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। प्रकाश/30 मार्च 2026