दतिया ( ईएमएस ) | 29वीं बटालियन के प्रशासनिक भवन मैन ऑफिस के सभागार में आज सोमवार को पदक अलंकरण समारोह एवं विदाई समारोह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक एवं सेनानी श्री सूरज कुमार वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सेनानी श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा वर्ष 2024 गृहमंत्री भारत सरकार का अति विशिष्ट सेवा मेडल एवं विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेडल पहनाकर अलंकृत किया गया। गृहमंत्री भारत सरकार अति विशेष सेवा मेडल 2024 उप निरीक्षक श्री जगदीश सिंह को उनके सीने पर लगाकर सम्मानित किया। प्रधान आरक्षक 592 अनिल शर्मा एवं आरक्षक 164 भूपेंद्र द्विवेदी को गृहमंत्री भारत सरकार विशिष्ट सेवा मेडल 2024 लगाकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में वाहिनी से अपनी अर्धवार्षिक आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत होने वाले सहायक उप निरीक्षक श्री चंद्रवली प्रसाद शर्मा, प्रधान आरक्षक आर्म्स 278 श्री राजेंद्र कुमार करोटिया, प्रधान आरक्षक 209 श्री अतर सिंह यादव यह तीनों अधिकारी कर्मचारी अपनी लगभग 40 वर्ष की सेवा पूर्ण कर आज सेवा निवृत्त हुए। सेनानी श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा उनको शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले शासकीय सेवकों के परिजन भी उपस्थित रहे जिनसे सेनानी श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा बातचीत की गई और उनसे जानकारियां ली गई और उनको आश्वासन दिया की आपको जब भी किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो आप बहिनी में आकर अपनी बात कह सकते हैं आपकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा क्योंकि यह बहिनी आपका परिवार है। सेनानी श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा सभी सेवानिवृत शासकीय सेवकों को जीवन की दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं दी एवं पदक प्राप्त करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम का संचालन सहायक उप निरीक्षक कमलेश प्रजापति के द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्वार्टर मास्टर संतोष कुमार सेन, स्टेनो कपिल शर्मा, सूबेदार मेजर सजल विदुआ, एमटीओ प्रभारी सबरजीत सिंह, सहायक उप निरीक्षक अ उमेश शर्मा, नेमीचंद आर्य, श्रीमती अंजली सिंह, सउनि महेश कुमार राहुल, अनुज शर्मा, बीएचएम अखिलेश यादव समेत वाहिनी के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।