भिंड ( ईएमएस ) | भारत की जनगणना-2027 का प्रथम चरण यथा सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक किया जाना है। इस हेतु भोपाल से प्रशिक्षण प्राप्त जिले से नामित मास्टर ट्रेनर श्री रविकांत सिंह एवं जनगणना कार्य निदेशालय म०प्र० भोपाल से श्री भानुप्रताप सिंह (जिला जनगणना प्रभारी) द्वारा जनगणना 2027 से सम्बंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रथम चरण हेतु भिण्ड जिले के लिये द्वितीय बैच का 03 दिवसीय प्रशिक्षण में जिला स्तर पर प्रथम दिवस का प्रशिक्षण आज दिनांक 30 मार्च 2026 को कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में दिया गया। उक्त प्रशिक्षण में समस्त नगरीय चार्ज के लिये चयनित फील्ड ट्रेनर्स (भिण्ड ग्रामीण सहित) को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण प्रातः 10.30 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण में जनगणना 2027 का परिचय और प्रगणकों, पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की विधि एवं उनकी भूमिका तथा कर्तव्य, कानूनी पहलू, जनगणना की नींव का निर्माण, जनगणना में प्रयुक्त अवधारणाएँ और परिभाषाएँ, एच.एल.बी. सीमाओं का ग्राउण्ड ट्रूथिंग तंत्र और ले आउट एवं अन्य जानकारी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।