क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


- मुख्य आरोपी रामेश्वर सहनी गिरफ्तार मधुबनी, (ईएमएस)। मधुबनी जिले के देवधा थाना क्षेत्र के उसराही गांव में सरकारी रास्ता को घेरने को लेकर रविवार को दो पक्षों के बीच हुए विवाद में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना प्राप्त होते ही देवधा थाना कि पुलिस टीम द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पंहुचकर घायल अवस्था में महिला को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की एफएसल की टीम बुलाया गया एवं शव निरीक्षण कर जांच की गयी। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। इस घटना के संबंध में देवधा थाना कांड संख्या 47/26 रविवार को दर्ज किया गया। घटना की जानकारी देते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि देवधा थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उसराही गांव के आरोपी रामेश्वर सहनी को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयनगर द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना की सभी पहलुओं का अनुसंधान जारी है। दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वर्तमान में स्थिती सामान्य है। विधि व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। ‎कार्तिक कुमार/संतोष झा-३० मार्च/२०२६/ईएमएस