मधुबनी, (ईएमएस)। उत्कृष्ट मध्य विद्यालय जितवारपुर में प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों का आगमन हुआ खासकर महिला अभिभावक बड़ी संख्या में भाग लिया। अभिभावकों का स्वागत करते हुए प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की छात्रा शालिनी एवं अनामिका ने स्वागत गान से कार्यक्रम में आये अभिभावकों का स्वागत किया। प्रधानाध्यापक ने संगोष्ठी का थीम प्रवेश से प्रगति तक विद्यालय और अभिभावक साथ- साथ पर विस्तृत चर्चा करते हुए शत प्रतिशत नामांकन एवं उपस्थिति पर अभिभावक और विद्यालय को मिलकर कैसे बच्चों का भविष्य संवारना है। विषय से चर्चा की शुरुआत की। वर्ग 1 से 8 तक में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया तथा सभी बच्चों का प्रगति पत्र वितरण किया गया। अभिभावकों में छोटन झा, प्रेमकांत झा, प्रशांत कुमार झा, पंकज कुमार झा, जितेन्द्र झा, कालीनाथ झा, सीमा झा, विनीता देवी, पार्वती देवी, ललिता देवी, वंदना कुमारी पांडेय, रीता देवी, नईमा खातून, अफीफा खातून, नरगिस खातून सहित बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल हुए। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के सभी वर्ग शिक्षकों को भी सम्मानित किया और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरीय शिक्षक अशोक कुमार राय, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, मो० रुहुल्लाह, प्रदीप कुमार पंडित, शिक्षिका शांति कुमारी, उम्मे हबीबा, जीनत परवीन, चन्द्र लता कुमारी, स्मिता शंकर, रोजी प्रिया,पूजा कुमारी सुमन, कामिनी कुमारी एवं वंदना कुमारी तथा शिक्षा सेवक दीपक कुमार एवं छोटू कुमार सदाय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्तिक कुमार/संतोष झा-३० मार्च/२०२६/ईएमएस