- उघानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा पौधे से खैती करने के महत्वपूर्ण गुरू सिखाये धार (ईएमएस)। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की चयनित 13 विकासखण्डो की 62 संस्थाओं के प्रतिनिधि द्वारा स्थानीय उघानिकी रोपणी में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न जानकारी प्राप्त की । प्रशिक्षण में उपसंचालक उघानिकी धार निरज कुमार जी सावरिया, रतनसिंह जी पटेल उघान विकास अधिकारी धार, अमितशाहजी संभाग समन्वयक इन्दौर, नवनीत रत्नाकर जिला समन्वयक मंचासीन रहे । स्वागत की बेला में निरज जी का स्वागत मोहन सोलंकी विकासखण्ड समन्वयक बाग, रतनसिंह जी का स्वागत रमेश पाटीदार बरूडेश्वर सेवा संस्थान लोणी, अमितशाह जी का स्वागत मनीष जी भावसार कुक्षी सोमित्र सोसायटी, नवनीत रत्नाकर जी का स्वागत लक्ष्मण डावर मुहाजा सेवा समिति बाग के द्वारा किया गया । प्रांरभ में नवनीत रत्नाकर के द्वारा आज की बैठक एवं प्रशिक्षण के विषय वस्तु को बताया गया । नवांकुर के कार्यो को बेहतर बनाने हेतु जानकारी दी गई । अमितशाह जी द्वारा नवांकुर के कार्यो की समीक्षा की गई जिसमें उनके द्वारा संस्था का बोर्ड, प्याउ की जानकारी, जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो, नर्सरी की स्थापना आदि की जानकारी ली गई एवं उनको शीघ्र करने एवं उनकी कमियो को दूर करने की जानकारी दी गई । उसके पश्चात निरज जी उपसंचालक उघानिकी के द्वारा ग्राफ़टींग, कलम करना, पौधो में मिटटी भरने की कला, कौनसी ग्राफ़टींग कौनसी सीजन में की जाये, हार्टीकल्चर को व्यावसायिक कैसे बनाये, खैती एवं बगीचे के द्वारा मुनाफा कैसे करे आदि जानकारी नवांकुर संस्थाओं को दी गई । खैती/ उघानिकी में कैसे अनुदान मिलता है सारी जानकारी दी गई । सभी के प्रश्नो का उत्तर से उनका समाधान किया गया । उसके पश्चात रोपणी का भ्रमण रतनसिंह पटेल उघान विकास अधिकारी के द्वारा वहॉ रोपणी के पौधो को तैयार करना, कलम करना, ग्राफटींग आदि जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में 62 संस्थाओं के प्रतिनिधि विकासखण्ड समन्वयक सहित कुल 80 व्यक्त्ति उपस्थिति रहे । कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार शर्मा विकासखण्ड समन्वयक कुक्षी के द्वारा किया गया । उक्त जानकारी धर्मेन्द्र कुमार शर्मा डाटा एन्ट्री आपरेटर द्वारा दी गई। ईएमएस/30/03/2026