श्योपुर ( ईएमएस ) गसवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदाकलां में बाप बेटे का झगड़ा रुकवाने गए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। मामला गसवानी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदाकलां में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फरियादी ऊषा आदिवासी (42), जो मृतक नरेश आदिवासी की पत्नी हैं, उसने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार रात करीब 9 बजे आरोपी अजय पिता कल्ला आदिवासी का मृतक के पिता से किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। विवाद के दौरान, नरेश आदिवासी (45), स्वर्गीय पिता नबलू आदिवासी, बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के हमले से नरेश के सिर और माथे पर गंभीर चोटें आईं. जिससे वह मौके पर ही गिर पडे। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है |