- चार वार्डों में छोड़ा गया रासायनिक धुआं कटनी (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में निगम अमले द्वारा चार वार्डों में रासायनिक धुआं छोड़कर मच्छरों की संख्या को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान के तहत नेहरू वार्ड, फॉरेस्टर वार्ड, राम कृष्ण परमहंस वार्ड एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में क्षेत्रीय पार्षद एवं वार्ड दरोगा की मौजूदगी में वार्ड के विभिन्न मुख्य मार्गों, बस्तियों सहित नालियों एवं जलभराव वाले स्थानों पर विशेष रूप से फॉगिंग कर रासायनिक धुआं का छिड़काव किया गया, जिससे मौसमी बीमारियों के प्रसार को कम किया जा सके। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके। ईएमएस / 30/03/2026