क्षेत्रीय
30-Mar-2026
...


- निगम कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम में साफ-सफाई से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के प्रयास जारी कटनी (ईएमएस)। नगर निगम प्रशासन द्वारा कार्यालय परिसर के कक्ष क्रमांक 36 में स्थापित कंट्रोल रूम में आम नागरिकों से प्राप्त होनें वाली शिकायतों के त्वरित निराकरण के प्रयास किये जा रहे है। शहर में साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ रहा, बल्कि कंट्रोल रूम के दो टोल फ्री नंबर 1800 233 0877 और 14420 पर शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित अमले द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। कंट्रोल रूम प्रभारी एवं नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन आदेश जैन द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए क्षेत्रीय वार्ड दरोगा के माध्यम से सफाई दल को मौके पर भेजा जा रहा है, जिससे कचरा उठाव, नालियों की सफाई एवं अन्य स्वच्छता संबंधी कार्यों का शीघ्र निराकरण हो रहा है। नगर निगम प्रशासन का यह प्रयास शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ईएमएस / 30/03/2026