- ’शिक्षकों की एकजुटता से सफल होगा आन्दोलन - श्रीधर मिश्र’ बस्ती (ईएमएस)। प्रेस क्लब सभागार में सोमवार को टीचर फेडरेशन ऑफ इण्डिया के बैनर तले टीईटी से मुक्ति के लिए 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान मे आयोजित होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन की तैयारी के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री श्रीधर मिश्र ने किया। उन्होंने धरना प्रदर्शन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश के शिक्षकों को टेट अनिवार्यता के विरोध में दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में पहुंचकर सरकार को समस्या से अवगत कराते हुये संसद द्वारा विधेयक लाकर निदान किए जाने की मांग करनी है। उन्होंने शिक्षकों से एकजुटता दिखाने और आंदोलन को सफल बनाने की अपील की। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने बैठक में धरने को लेकर पूरी रणनीति साझा की। उन्होंने बताया कि जनपद से 900 से अधिक शिक्षक धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे। जिसमें शिक्षक ट्रेन, बस और निजी साधनों के माध्यम से दिल्ली जाएंगे। कहा कि शिक्षक समुदाय अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर दिल्ली में अपनी आवाज उठाएगा। जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा और जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के बीते 1 सितंबर के निर्णय के बाद टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा देशभर के लाखों कार्यरत शिक्षक परिवारों के सामने सेवा सुरक्षा और भविष्य को लेकर गहरी अनिश्चितता पैदा कर चुका है। कहा कि यह लाखों परिवारों के जीवन और सम्मान से जुड़ा प्रश्न है। इस अवसर पर बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्रा, शिवरतन, रामभवन यादव,अखिलेश पाण्डेय, बृजेश त्रिपाठी, वेद प्रकाश उपाध्याय, आर पी कनौजिया, संतोष पांडे, सनद पटेल, राकेश कुमार पाण्डेय, संतोष जायसवाल, सत्यजीत यादव, शेषमणि पाल, नवीन प्रताप सिंह, सुशील गहलोत, अशोक यादव,अनीश अहमद खान, संजय चौधरी,संतोष मिश्रा, राजकुमार त्रिपाठी, शिव प्रकाश सिंह, आशीष दुबे, संजय कुमार, मुरली धर, विवेकानंद, अंगद सिंह, रमाशंकर लाल,सुरेंद्र सिंह यादव, उमाकांत शुक्ला, हरेंद्र यादव, विजय सेन, नंदलाल, राजेश कुमार सिंह, अनिल कुमार पाठक, विजय यादव धर्मराज यादव, राजेश गिरि, रुकुनुद्दीन ,असद जमाल ,प्रशांत कुमार सिंह,आसाराम यादव, राजेश कुमार वर्मा, कृष्णधर दूबे, गिरिजेश चौधरी,प्रसून श्रीवास्तव, सुरेश गौड़, अमृत लाल, उपस्थित रहे। ईएमएस, 30 मार्च, 2026