भोपाल(ईएमएस)।पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल में माह मार्च 2026 के अंतर्गत सामान्य सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले कुल 26 अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, भोपाल पंकज त्यागी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश (क्कक्कह्र) वितरित किए गए तथा उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (्र&स्), वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक सहित यूनियन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस समारोह के दौरान कुल 26 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगभग रू 11,56,55,116/- (ग्यारह करोड़ छप्पन लाख पचपन हजार एक सौ सोलह रुपये) की सेवानिवृत्ति संबंधी देयकों का भुगतान किया गया। साथ ही, संबंधित कल्याण निरीक्षक द्वारा 19 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महत्वपूर्ण कार्यानुभव को अनुभव पोर्टलÓ पर दर्ज किया गया, जिससे उनके अनुभव का उपयोग भविष्य में संगठनात्मक ज्ञान के रूप में किया जा सके। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) एवं पंजाब नेशल बैंक (पीएनबी) के प्रतिनिधियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन योजनाओं एवं संबंधित सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। आशीष पाराशर , 30 मार्च, 2026