राज्य
30-Mar-2026


जबलपुर, (ईएमएस)। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल में माह मार्च-2026 के कुल 24 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जबलपुर में सामान्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आदरणीय मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा द्वारा इस माह सेवानिवृत्त हो रहे समस्त रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख कर्मचारियों में बृजकिशोर पाठक, सुखदेव, सुनील कुमार मिश्रा, विद्याभूषण त्रिपाठी एवं उमाशंकर साहू शामिल हैं। इस अवसर पर रेल प्रशासन द्वारा इस माह सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समस्त भुगतान एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से मंडल रेल प्रशासन द्वारा सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक रजनी कांत साहू, मंडल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) वरुण चतुर्वेदी, मंडल अभियंता आकाश तिवारी, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) शची पति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक के. पी. सिंह सहित कार्मिक एवं लेखा विभाग के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा। सुनील साहू / शहबाज / 30 मार्च 2026/ 6.30