राज्य
30-Mar-2026


लखनऊ (ईएमएस)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। दिल्ली की नेहा पांचाल पीसीएस टॉपर बनी हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस बार यूपी पीसीएस की टॉप 10 सूची में 6 महिला उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। यूपीपीएससी ने 947 पदों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। पीसीएस के फाइनल रिजल्ट में 613 पुरुष अभ्यर्थी अफसर बने हैं जबकि 319 महिलाओं ने जगह बनाई है। टॉप टेन की सूची में जिन्होंने जगह बनाई है-उनमें पहला नाम नेहा पांचाल की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक नेहा पांचाल यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। दूसरे स्थान पर अनन्या त्रिवेदी हैं। इसके अलावा टॉप टेन में अभय प्रताप सिंह, अनामिका मिश्रा, नेहा सिंह, दीप्ति मिश्रा, पूजा तिवारी, अनुराग पांडेय, शुभम सिंह और आयुष पांडेय शामिल हैं। जितेन्द्र 30 मार्च 2026