राज्य
30-Mar-2026


इन्दौर (ईएमएस) साहित्य के माध्यम से भगवान श्री राम के व्यक्तित्व और उनके आदर्शों पर विचार साझा करने के उद्देश्य से वामा साहित्य मंच द्वारा आगामी 3 अप्रेल को दोपहर 3 बजे अपना एवेन्यू में विशेष साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा। गोष्ठी का विषय सवहि नचावत राम गुसाई रखा गया है। गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में समाजसेवी माला ठाकुर मौजूद रहेंगी, जो विषय पर अपने विचार रखेंगी। वहीं शहर की लेखिकाएं इस विषय पर अपनी रचनाओं का पाठ करेंगी। आनंद पुरोहित/ 30 मार्च 2026