राज्य
30-Mar-2026


लखनऊ (ईएमएस)। राजधानी लखनऊ में बीती रात बड़े भाई ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर छोटे की हत्या कर दी। सोते समय उसने वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। घटना बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी श्रवण और उसके छोटे भाई आलोक गौतम उर्फ़ गोलू (24) के बीच नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में श्रवण ने सोते समय लोहे की रॉड से गोलू पर ताबड़तोड़ वार किए। उसे तब तक मारा, जब तक वह मर नहीं गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मु्आयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी श्रवण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जितेन्द्र 30 मार्च 2026