खेल
30-Mar-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। असम चुनाव के लिए मंगलवार को बीजेपी अपना घोषणापत्र जारी करेगी। इस घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मुद्दा भी शामिल रहेगा। घोषणापत्र से पहले सीएम हिमंता ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इसमें यूसीसीभी होगा। उन्होंने कहा कि असम को खतरा मुक्त बनाना है और विकास में आगे ले जाना है। वहीं जुबिन गर्ग को लेकर कांग्रेस की गारंटी पर हिमंता ने कहा कि जुबिन गर्ग को राजनीति में लाना गुनाह है और कांग्रेस को इसका प्रायश्चित करना होगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना काम कर दिया है और मामला अदालत में है। अदालत को कोई डेडलाइन नहीं दे सकता। वहीं, गौरव गोगोई के हमलों पर पलटवार करते हुए हिमंता ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान और इंग्लैंड में अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे जेल भेजने के लिए गौरव गोगोई को सात जन्म लेना होगा। गौरव गोगोई अमूल बेबी हैं। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को चुनाव है। नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। असम में इस बार एक ही चरण में चुनाव हो रहे हैं। 2021 के चुनाव में असम में एनडीए ने 75 सीटें जीतकर लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। सुबोध/३०-०३-२०२६