अंतर्राष्ट्रीय
31-Mar-2026


तेल अवीव,(ईएमएस)। इजरायली सेना ने घोषणा की है कि दक्षिणी लेबनान में हिज़्बुल्लाह के साथ हुई झड़प में आईडीएफ के चार जवान की मौत हुई और दो अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय कैप्टन नोआम मदमोनी, 21 वर्षीय स्टाफ सार्जेंट बेन कोहेन, 21 वर्षीय, स्टाफ सार्जेंट मैक्सिम एंटिस के रूप में हुई है। ये सभी नाहल ब्रिगेड की यूनिट में तैनात थे। इजराइली सेना का कहना है कि चौथे जवान का नाम बाद में बताया जाएगा। इसके अलावा एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और एक आरक्षित सैनिक को मामूली चोटें आईं हैं। आईडीएफ की जांच के अनुसार, दक्षिणी लेबनान के पश्चिमी क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान, नाहल टोही यूनिट के जवानों ने हिज़्बुल्लाह बंदूकधारियों के एक समूह को देखा। बंदूकधारियों से हुई मठभेड़ में कई आतंकी घायल हुए हैं। इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) का कहना है कि दक्षिणी लेबनान में तैनात सैनिकों ने हिज़्बुल्लाह के एक लड़ाके को पकड़ा है। सेना के अनुसार, ये 36वीं डिवीजन के बलों की निगरानी कर रहा था। सैनिकों ने लड़के को पकड़कर पूछताछ के लिए इजरायल ले गए हैं। सेना का कहना है कि डिवीजन ने हिज़्बुल्लाह के दर्जनों लड़ाकों को भी मार गिराया, जिन्होंने बलों पर घात लगाकर हमला करने की कोशिश की थी और पिछले दिन दक्षिणी लेबनान में कई हथियार बरामद किए। आशीष दुबे / 31 मार्च 2026