अशोकनगर (ईएमएस)। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय ने कलेक्ट्रेट के जनसुनवाई कक्ष में आवेदकों की समस्याओं को समक्ष में सुनकर निराकरण के निर्देश मौके पर उपस्थित जिला अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में 116 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। साथ ही गूगलमीट से समस्त एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जुडे रहे। जनसुनवाई में आये संबंधित तहसील एवं जनपदों के आवेदन निराकरण के निर्देश संबंधितों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये गए। जनसुनवाई में ग्राम ढाकोनी निवासी अनीता यादव द्वारा भूमि पर कब्जा हटाए जाने, ग्राम मारूखेड़ी निवासी रमेश कुमार द्वारा नक्शा दुरुस्त कराए जाने, अमाई पछार निवासी नोनीतराम अहिरवार द्वारा निजी कुआं गहरीकरण कराए जाने, ग्राम सिलावन निवासी श्याम लाल अहिरवार द्वारा भूमि पर कब्जा दिलाए जाने, ग्राम रैझा निवासी चैन सिंह अहिरवार द्वारा नक्शा बनवाये जाने, ग्राम पड़रिया निवासी विमला बाई कुशवाहा द्वारा राशन दिलाए जाने, ग्राम देवरछी निवासी शंकर यादव द्वारा बमोरीटाका पंचायत निर्माण कार्यों की जांच कराए जाने, ग्राम झीला निवासी वंदना रघुवंशी द्वारा ससुराल से आवश्यक दस्तावेज दिलाए जाने, ग्राम लिधौरा निवासी राजा द्वारा मुआवजा दिलाए जाने, वार्ड क्रमांक 13 निवासी योगेश कुमार त्रिपाठी द्वारा शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाए जाने संबंधी सहित अन्य समस्यामूलक आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों के निराकरण समय सीमा में किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को मौके पर दिए। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डीएन सिंह, संयुक्त कलेक्टर ब्रजबिहारी लाल श्रीवास्तव, सोनम जैन, एसडीएम शुभ्रता त्रिपाठी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। ईएमएस/मोहने/ 31 मार्च 2026