मुंबई (ईएमएस)। हाल ही में अभिनेत्री और पंजाब किंग्स की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने एक यादगार म्यूजिक नाइट का आनंद लिया। अभिेनत्री प्रीति ने मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड डेफ लेपर्ड का लाइव कॉन्सर्ट अटेंड किया। इस इवेंट की झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। इस खास मौके पर उनके साथ अभिनेता डिनो मोरे भी नजर आए। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि यह प्लान आखिरी समय पर बना, लेकिन बेहद शानदार साबित हुआ। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने कॉन्सर्ट पार्टनर डिनो मोरे को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे अचानक बने प्लान कभी-कभी सबसे यादगार बन जाते हैं। प्रीति जिंटा ने बताया कि मुंबई की गर्मी भी उनके उत्साह को कम नहीं कर सकी और उन्होंने पूरे कॉन्सर्ट का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने हंसते हुए यह भी स्वीकार किया कि उन्हें बैंड के सिर्फ चार गाने ही पता थे, लेकिन खुशी की बात यह रही कि कॉन्सर्ट में वही गाने बजाए गए, जिन्हें वह जानती थीं। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में भावुक अंदाज भी दिखाया। उन्होंने लिखा कि ऐसे पल—अचानक बने प्लान, सच्चे दोस्त और शानदार संगीत—पुरानी यादों को ताजा कर देते हैं। उन्होंने खास तौर पर बैंड के मशहूर गाने ‘पुअर सम सुगर ऑन मी’ का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आई थीं, तब यह गाना वह बार-बार सुना करती थीं। अब इतने सालों बाद उसी गाने को लाइव सुनना उनके लिए एक खास अनुभव रहा। गौरतलब है कि डेफ लेपर्ड इंग्लैंड के शेफील्ड से ताल्लुक रखने वाला एक विश्वप्रसिद्ध रॉक बैंड है, जिसकी स्थापना 1977 में हुई थी। 1980 के दशक में यह बैंड हार्ड रॉक और हेवी मेटल की दुनिया में बेहद लोकप्रिय रहा। ‘हिस्टेरिया’ और ‘पायरोमेनिया’ जैसे एल्बमों के जरिए बैंड ने वैश्विक स्तर पर जबरदस्त सफलता हासिल की और रॉक संगीत में अपनी अलग पहचान बनाई। सुदामा/ईएमएस 01 अप्रैल 2026