क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख नागेंद्र वशिष्ठ की उपस्थिति में स्थानीय चिमनबाग फुटबॉल ग्राउंड पर शिशु स्वयंसेवकों का प्रकटोत्सव कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इंदौर विभाग द्वारा कल आयोजित किया गया जिसमें 500 से ज्यादा बाल स्वयंसेवकों ने भाग लेते हुए शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का सामूहिक प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वशिष्ट ने बाल स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन प्रसंगों का उल्लेख किया। वशिष्ठ ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने हर परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। आनंद पुरोहित/ 02 अप्रैल 2026